Today

पूर्व मंत्री अकबर के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता

Report by manisha yadav

रायपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों और प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कवर्धा विधानसभा सहित कबीरधाम जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और अन्य लोग उन्हें बधाई देने उनके कचहरी चौक स्थित कार्यालय पहुंचे। पूरे दिन उनके समर्थकों ने जन्मदिन केक काटकर उत्सव मनाया।

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर और सुरेंद्र वर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मोहम्मद अकबर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

कवर्धा से कांग्रेसजनों का जत्था पहुंचा रायपुर
कवर्धा क्षेत्र से विजय पांडे, नेतराम जघेल, कलेश चंद्रवंशी, प्रवीण वैष्णव, गब्बर खान, रोहित चंद्रवंशी, मोहम्मद अजहर, थॉमस सर, गंडई से सुरेंद्र जयसवाल, पंडरिया से घनश्याम साहू और राजनांदगांव से पार्षद अमीन हुद्दा, मोहन साहू, राकेश जोशी, निहाल नकवी सहित कई कांग्रेसजन रायपुर पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सभी जिलों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कवर्धा जिला मुख्यालय में भी कांग्रेसजन आंदोलन कर रहे थे। इनका जत्था रायपुर के लिए रवाना हो गया।

मोहम्मद अकबर अपनी सादगी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें एक अलग पहचान दिलाते हैं। भूपेश बघेल सरकार में उन्होंने वन, परिवहन, आवास और पर्यावरण सहित विधि विधायी विभाग के मंत्रालय का जिम्मा संभाला था। उनके प्रति लोगों का सम्मान और प्रेम उनके जन्मदिन के इस आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *