Today

मलाइका अरोड़ा खाती हैं अंबा हल्दी का अचार, आपको पता हैं इसके फायदे?

हल्दी को भारतीय रसोई में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, यह बात भी कई लोग जान चुके हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अचार का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वह अंबा हल्दी का अचार खाती हैं। अगर आप भी यह नाम पहली बार सुन रहे हैं तो यहां जान लें इसके फायदे और यह पीली हल्दी से किस तरह अलग होती है।

कच्चे आम की होती है महक
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। कोरोना के दौरान इम्यूनिटी सही रखने के लिए लोगों ने गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध भी पिया। पीली हल्दी तो हम सब रोजाना खाते ही हैं। हालांकि वाइट हल्दी के बारे में कम लोग जानते हैं। अंबा हल्दी को ही सफेद हल्दी कहते हैं। इसके रंग सफेद होता है। इसे अंबा हल्दी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें कच्चे आम और हल्दी की महक होती है। यह देखने में अदरक जैसी लगती है। 

गठिया में करती है फायदा
सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि हल्दी के पाउडर से ज्यादा कच्ची हल्दी फायदा करती है। वहीं सफेद हल्दी का अचार ज्यादा खाया जाता है। यह हल्दी पोषण में पीली हल्दी जैसी ही होती है। ऐसा माना जाता है कि सफेद हल्दी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छी होती है। इसमें ऐंटी इनफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिन लोगों को अर्थराइटिस है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है। 

चेहरे पर आता है निखार
यह ऐंटी एजिंग होती है और कई बड़ी बीमारियों से भी बचाव करती है। इसकी वजह है कि इसमें ऐंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह की तरह की एलर्जीस से बचाती है और सांस से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। खांसी, जुकाम, अस्थमा वगैरह में यह हल्दी काफी फायदेमंद होती है। आप इसे सब्जी में डाल सकते हैं। इसकी चाय बना सकते हैं वर्ना अचार के रूप में भी खा सकते हैं। वाइट हल्दी का पाउडर चेहरे पर लगाने से निखार आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *