यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने कई जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है जबकि कुछ जगहों पर पुराने जिलाध्यक्षों को ही मौका दिया है। इस बार संगठन में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाया गया है। कई जिलों में महिला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने जिलाध्यक्ष के साथ ही महानगर अध्यक्ष के नामों की भी घोषणा कर दी है। बुलंदशहर में भाजपा ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है। इस बार भाजपा ने जिले-जिले में कार्यक्रम करके जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की शुरुआत की है। भाजपा ने जो लिस्ट जारी की है उसमें इटावा में अनूप गुप्ता, झांसी में प्रदीप पटेल, रामपुर में हरीश गंगवार, मथुरा में निर्भय पांडेय, ललितपुर में हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर में ओमप्रकाश राय, मुरादाबाद में आकाश पाल, बुलंदशहर में विकास चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया है। विकास चौहान पहले भी जिलाध्यक्ष का पद ही संभाल रहे थे। संगठन ने इन्हें दोबारा से मौका दिया है।
इसके अलावा मैनपुरी में ममता राजपूत, औरैया में सर्वेश कठेरिया, कन्नौज में वीर सिंह भड़ोरिया, फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर, कासगंज में नीरज शर्मा, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ में ध्रुव सिंह, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, हरदोई में अजीत सिंह बब्बन और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुधांशु शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाते हैं। नोएडा की बात करें तो यहां अभिषेक शर्मा, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, लखनऊ में विजय मौर्या, रायबरेली में बुद्धिलाल, लालगंज में विनोद राजभर, सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी, चित्रकूट में महेंद्र कोटार्य, गाजियाबाद में चैन पाल सिंह गुर्जर, बहराइच में ब्रजेश पांडेय, गोंडा में किशोर कश्यप, बलिया में संजय मिश्रा, अजय मछलीशहर में अजय सिंह, मऊ में रामाश्रय मौर्य, बरेली में सोमपाल शर्मा, आंवला में आदेश प्रताप, बदायूं में राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
महानगर अध्यक्ष की किसे मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा के साथ ही महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। गोरखपुर से देवेश श्रीवास्तव, मथुरा सवे राजू यादव, आगरा से राजकुमार गुप्ता, लखनऊ से आनंद द्विवेदी, मेरठ से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद से मयंक, नोएडा से महेश चौहान, बरेली से अधीर सक्सेना के लिए महानगर अध्यक्ष के नामों का ऐलान हुआ है।
बिजनौर में भूपेंद्र चौहान ही रहेंगे जिलाध्यक्ष
बिजनौर में रविवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के मंडावर रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी अरुण पाठक ने भूपेंद्र चौहान बॉबी को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भूपेंद्र चौहान जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने फूलमाला पहनकर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी का स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि उनपर जो विश्वास जताया है, वह उसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
