छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों से नक्सलियों पर लगातार ऐक्शन जारी है। सुरक्षाबल ना सिर्फ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं बल्कि उनसे जुड़ी हुई निशानियों और स्मारकों को भी ध्वस्त कर दे रहे हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से जुड़े एक और स्मारक को ढहा दिया। इस घटना की जानकारी बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।
जवानों दिया पहले और बाद वाला पोज
मामला बीजापुर के पुजारीकांकेर इलाके का है। यहां के तमिल भट्टी इलाके में नक्सलियों द्वारा एक स्मारक बनवाया गया था। शुक्रवार को जवानों ने इसे ध्वस्त कर दिया और उसके सामने फोटो क्लिक करवाई। जवानों ने स्मारक को ध्वस्त करने से पहले और ध्वस्त करने के बाद दोनों फोटो क्लिक की। जवानों ने इसका फोटो भी शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि यहां नक्सलियों के एक स्मारक को ध्वस्त करने के बाद का विजुअल है।