CM साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या और काशी की यात्रा का अवसर दे रही है, जिससे अब तक 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था और वर्षों पुरानी धार्मिक अभिलाषा को पूरा करने का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का लाभ उठा चुके हैं।…
