संदिग्ध आचरण और लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई
Report by manisha yadav अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया।…
