राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
रायपुर, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र द्वारा जशपुर जिले में संचालित वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।…
