4.69 करोड़ से जंगलेसर मौखला एनीकट का होगा बैंक प्रोटेक्शन, बाढ़ से बचाव की तैयारी
Report by manisha yadav रायपुर। राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड राजनांदगांव स्थित जंगलेसर मौखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन (तटबंध संरक्षण) कार्य हेतु 469.99 लाख रुपए (चार करोड़ उनहत्तर लाख निन्यानबे हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित कार्य तटबंध निर्माण एवं सुरक्षा हेतु है, जिससे बाढ़ नियंत्रण एवं…
