ठगी के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे पीड़ित, रायपुर पुलिस ने खाते में वापस कराई पूरी रकम
रायपुर। ऑनलाइन साइबर ठगी के बाद रकम वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके दो पीड़ितों को नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से साइबर फ्रॉड के दो मामलों में कुल 15,737 रुपये पीड़ितों को वापस कराए हैं। दोनों मामले गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के हैं।…
