छात्रवृत्ति से बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगा आर्थिक सहारा
रायपुर, आर्थिक कठिनाइयों के कारण बेटियों की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। छात्रवृत्ति के तहत पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। डिग्री पाठ्यक्रम की अवधि के अनुसार छात्रवृत्ति 2 से 5 वर्षों तक…
