कागजी कॉलेजों पर बीयू का बड़ा एक्शन: यूनिवर्सिटी ने रोकी 37 नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता फाइल, 50 प्रोफेसरों की टीम करेगी जांच
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए 37 नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता की निरंतरता फिलहाल रोक रखी है। इन कॉलेजों में संबद्धता के निर्धारित मापदंडों की जांच के लिए विश्वविद्यालय ने करीब 50 प्रोफेसरों की एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम में चार प्रोफेसरों को शामिल किया गया है…
