सतना में किराना दुकान में बेच रहा था शराब, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 की कृपालपुर पुरेनिहा बस्ती में शुक्रवार को अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर किराना दुकान पर पहुंचीं और दुकान बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।हंगामे के बाद प्रशासन ने दुकान बंद करा दी…
