बिलासपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ का स्टीकर, नगर पालिका के नाम के इस्तेमाल पर नया विवाद
तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर में स्मार्ट बिजली मीटर पर ‘महतारी वंदन योजना वसूली मीटर, नगर पालिका तखतपुर’ लिखा स्टीकर चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद नगर में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पर स्टीकर चस्पा करने का आरोप जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता करीम कुरैशी सहित अन्य लोगों…
महासमुंद में फैक्ट्री के बिजली बिल का सात लाख बकाया चुकाने मालिक ने कर्मचारी के साथ मिलकर रायपुर के गुढ़ियारी में की सेंधमारी
रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई सेंधमारी का पुलिस ने खुलासा किया है। दुकान की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपितों विशाल सचदेव और सूरज ढीमर को गिरफ्तार किया है। विशाल ही इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब…
रायपुर में हंसी-मजाक विवाद में बदला, 16 साल के किशोर को छत से दिया धक्का
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सतनामी पारा में हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। एक युवक ने 16 साल के किशोर को दो मंजिला मकान की छत से धक्का दे दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल…
छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, मानसून की विदाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम (CG Weather) पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में रात के समय गुलाबी ठंड महसूस (IMD Forecast) की जा रही है। वर्तमान…
सीएम साय का सिंगापुर दौरा: ‘गार्डन बाय द बे’ के अनुभवों से संवरेगा नवा रायपुर का बॉटनिकल गार्डन
रायपुर। नवा रायपुर में सिंगापुर की तर्ज पर बाॅटनिकल गार्डन बनाया जा सकता है। साथ ही शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में इको टूरिज्म विकसित करने की रणनीति बनी है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के प्रवास के पहले दिन रविवार को गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर जेसन येओ और डाॅयरेक्टर लिम चियाप सान्ग के…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: DNA रिपोर्ट में पिता नहीं निकला, फिर भी बेटी के दस्तावेजों में रहेगा नाम; कोर्ट ने कहा- साबित करनी होगी ‘नो-एक्सेस’ थ्योरी
Report by manisha yadav छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे की पहचान, सम्मान और कानूनी अधिकारों को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शादी के दौरान जन्मे बच्चे की पितृत्व पहचान को केवल DNA रिपोर्ट के आधार पर खत्म नहीं किया जा सकता। यदि पति यह दावा करता है कि बच्चा उसका…
रायपुर मेंं डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर दुकानदार से वसूले 8.50 लाख, जेवर बेचकर रकम ट्रांसफर की
रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किराना दुकानदार को साइबर ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अपने जाल में फंसाए रखा। ठगों ने पहले महिला बनकर फोन किया और बताया कि उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक खाते में 6 करोड़ 80 लाख रुपये की मनी लांड्रिंग…
रायपुर में हर घंटे 7 लोग हो रहे लापता, 24 घंटे में 78 महिलाओं समेत 159 की गुमशुदगी, पुलिस महकमें में हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर में गुमशुदगी के मामले अब सिर्फ तलाश तक सीमित नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस परिस्थितियों के आधार पर यह भी जांच कर रही है कि कहीं लापता व्यक्ति को बंधक बनाकर तो नहीं रखा गया या गलत तरीके से छिपाया गया है। इसी के बाद शनिवार से रविवार के…
कोल लेवी घोटाले में आज बड़ा एक्शन! देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट पहुंचे, EOW पेश करेगी अंतिम आरोप पत्र
Report by manisha yadav छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले मामले में आज 5 अक्टूबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। कथित 570 करोड़ रुपए के कोल लेवी मामले में EOW की ओर से अंतिम आरोप पत्र पेश किया जाना है। इसी सिलसिले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व…
ग्वालियर में मौसम बदलते ही कम हुआ लंपी वायरस का प्रकोप, अब तक 60 हजार मवेशियों का टीकाकरण
ग्वालियर। जिले में मौसम के बदलते ही लंपी स्किन डिजीज से पीड़ित गोवंश और पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। मानसून की विदाई और वर्षा थमने के साथ ही शहर में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से कम होने लगा है।नगर निगम के मदाखलत और पशु चिकित्सा अमले द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से संक्रमण की…
