कभी पिता ने शेन वॉर्न को दी थी पटखनी, अब बेटे ने एक पारी में 400 रन बनाकर रचा इतिहास
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के राउंड 2 के मुकाबले में एक ऐतिहासिक कारनामा मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने किया। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेली। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 77 सालों बाद रणजी ट्रॉफी में चौहरा शतक लगाने का कारनामा किया।…
