Today

बस्तर के पुजारी कांकेर जंगल में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता, माओवादी डंप से 143 राउंड बैरेल ग्रैनेड लांचर बरामद

बस्तर के पुजारी कांकेर जंगल में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता, माओवादी डंप से 143 राउंड बैरेल ग्रैनेड लांचर बरामद

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारी कांकेर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों की ओर से छिपाकर रखे गए डंप का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया स्रोतों से सूचना मिली थी कि पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात माओवादियों द्वारा पुजारी कांकेर कैंप से लगभग पांच किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में पहाड़ी क्षेत्र के भीतर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री और हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इस पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में इलाके में एक सुनियोजित और सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्णय लिया।

सीआरपीएफ और कोबरा वाहिनी टीम रही शामिल

यह पूरा सफल अभियान आईजी सेक्टर छत्तीसगढ़ केके कबीब के दिशा-निर्देश तथा डीआईजी ऑप्स रेंज बीएस नेगी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के तहत 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और 208वीं कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने कमांडेंट कुमार मनीष के निर्देशन में पुजारी कांकेर के आसपास के घने जंगलों में मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ इलाके के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *