छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी: अर्नब तूफान से भारी बारिश के आसार, रायपुर प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Report by manisha yadav रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए रायपुर जिले में एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं एवं अन्य विपरीत मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है।…
