जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
रायपुर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अपने निज निवास, लखनपुर में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।…
