Today

सऊदी अरब के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है

सऊदी में मक्का की मस्जिद अल-हरम में खुदकुशी की कोशिश, हैरतअंगेज वीडियो आया सामनेसऊदी में मक्का की मस्जिद अल-हरम में खुदकुशी की कोशिश, हैरतअंगेज वीडियो आया सामने

सऊदी अरब की ग्रैंड मस्जिद यानी मस्जिद अल-हरम से गुरुवार को एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने मस्जिद की एक ऊपरी मंजिलों से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि अधिकारियों और मस्जिद में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा दिखाई गई तत्परता के कारण शख्स की जान बच गई है। सऊदी अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की है। वहीं ग्रैंड मस्जिद के मुख्य इमाम ने घटना पर अफसोस जताया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शख्स मस्जिद की रेलिंग से कूदता नजर आ रहा है। हालांकि पास खड़े एक गार्ड ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए शख्स को नीचे गिरने से रोक दिया। इससे पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

अमीरात के आधिकारिक अकाउंट ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही शख्स ने कूदने की कोशिश की, गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इस कोशिश में सुरक्षा अधिकारी घायल भी हो गया। वहीं गिरने वाले शख्स का पैर फ्रैक्चर हो गया। हरम सुरक्षा बलों ने बताया है कि शख्स और घायल अधिकारी दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्य इमाम ने जताया अफसोस

खलीज टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्रैंड मस्जिद के मुख्य इमाम अब्दुर रहमान अस सुदैस ने बाद में इस घटना पर अफसोस जताया है। मुख्य इमाम ने तीर्थयात्रियों से पाक जगह की पवित्रता का सम्मान करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं इमाम ने कुरान का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जिंदगियों की रक्षा इस्लामी कानून का एक मुख्य उद्देश्य है और इसे इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *