Today

प्याज को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लगाया गया 40% निर्यात शुल्क

Report by manisha yadav

सरकार ने शुक्रवार को प्याज के निर्यात (Export Duty) पर 40 प्रतिशत शुल्क लगा। देश में प्याज की कमी ना हो इसके लिए सरकार ने यह फैसला किया है। बता दें, शुक्रवार को ही सरकार ने देसी चने के आयात (Import Duty) पर शुल्क से 31 मार्च, 2025 तक छूट देने का फैसला किया।

इसके अलावा 31 अक्टूबर, 2024 या उससे पहले जारी किए गए ‘बिल ऑफ एंट्री’ के जरिये पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट भी बढ़ा दी गई है।

‘बिल ऑफ एंट्री’ एक कानूनी दस्तावेज है जो आयातकों या सीमा शुल्क निकासी एजेंटों के आयातित माल के आगमन पर या उससे पहले दाखिल किया जाता है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि ये सभी बदलाव चार मई से प्रभावी होंगे।

इन देशों को मिली है विशेष छूट

फिलहाल प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, सरकार भारत के मित्र देशों को निर्यात की अनुमति देती है। इसने संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को एक निश्चित मात्रा में प्याज निर्यात की अनुमति दी हुई है। पिछले साल अगस्त में भारत ने प्याज पर 31 दिसंबर 2023 तक 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *