Today

अकलतरा-बलौदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में लगी आग से चालक की मौत

भिण्ड, 8 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक शादी समारोह उस समय सामाजिक मिसाल बन गया, जब इंजीनियर आकर्ष पाठक और उनके परिवार ने विवाह के दौरान दहेज में मिली 51 लाख रुपये की राशि सम्मानपूर्वक लौटाकर दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। शादी के मंडप में जब यह राशि लौटाई गई तो कुछ क्षणों के लिए लोग स्तब्ध रह गए, इसके बाद तालियों की गूंज ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया।. बैतूल, 8 फरवरी (वार्ता) भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात बैतूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार शाहपुर अस्पताल में जारी है।. बैतूल 8 फरवरी (वार्ता) बैतूल जिले के ग्राम मालवर में मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था के तत्वावधान में शनिवार से तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस आयोजन में कांगे मांझी संस्था नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजमाता फुलवतीदेवी कांगे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समाज को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और राष्ट्रहित में योगदान को सशक्त बनाना बताया गया।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *