Today

बस्तर पंडुम 2026: अमित शाह और विष्णुदेव साय ने समापन समारोह में दिखाई हाजिरी, जनजातीय संस्कृति का दिखा संगम

Report by manisha yadav

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। । शाह शनिवार की शाम रायपुर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। रविवार को बैठक ली। बैठक के बाद रविवार को भी रायपुर में रात्रि विश्राम कर आज सुबह जगदलपुर पहुंचे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ये दौरा बस्तर को सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लाल आतंक के खिलाफ अंतिम रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें बस्तर डिवीजन पर विशेष रूप से फोकस किया गया।

शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई शाह के दौरे को देखते हुए जगदलपुर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता किया गया। पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर पंडुम उद्घाटन के दौरान लागू सुरक्षा मानकों को लगभग जस का तस लागू है, ताकि व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। प्रशासन ने मुख्य मार्गों, कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी, पुलिस पेट्रोलिंग और रूट डाइवर्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *