Today

कलेक्टर ने मंदिर हसौद में किया औचक निरीक्षण, दफ्तरों और स्कूलों की जमी स्थिति का लिया जायजा

Report by manisha yadav

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को जिले के मंदिर हसौद में औचक निरीक्षण करने सुबह रवाना हुए और नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय शासकीय स्कूल तथा बिहानÓ समूह द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा की जमीनी हकीकत को जानने उसमें सवारी कर ई रिक्शा चालकों से बातचीत भी की।
नगर पालिका परिषदनिरीक्षण के दौरान सीटिंग व्यवस्था, उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय, स्टॉफ उपस्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समय पर अटेंडेंस दर्ज करने के सख्त निर्देश देते हुए किया कि अनुपस्थित पाए जाने तथा अटेंडेंस नहीं लगने पर संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा। कार्यालय को सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए।
मंदिर हसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली, शिक्षकों की उपस्थिति जांची तथा मध्यान भोजन, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सब्जी एवं मेन्यू की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। छात्रा पुनेश्वर नौरंगे (कक्षा 4वीं) से 4 का पहाड़ा पूछा, जिसे छात्रा ने सही तरीके से सुनाया। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई और भोजन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज अपने मंदिर हसौद के धुआंधार निरीक्षण के दौरान अचानक मंदिर हसौद-नया रायपुर मार्ग पर रुके और बिहान समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ सिंह ई रिक्शा चालक कोटरभाटा (आरंग) की श्रीमती सीतू कोसले से संवाद कर उनकी आय और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सीतू ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन से उन्हें 20 हजार रुपये से अधिक मासिक आय हो रही है। परिवार भी खुश है और मैं भी आत्मनिर्भर होकर संतुष्ट हूं,। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह स्वयं पिंक ई-रिक्शा में सवार हुए और ग्राम परसदा, नवा रायपुर तक लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा की। उनके साथ जिला पंचायत के सीईओ श्री बिश्वरंजन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *