महिला आयोग ने 33 जिलों में महा जन-सुनवाई सप्ताह की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय

Report by manisha yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने राज्य की महिलाओं को त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से एक वृहद और संवेदनशील निर्णय लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आयोग आगामी 8 से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी पांच संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह का आयोजन करने जा रहा है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य महिला की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिए।
उन्होंने बताया कि साढ़े 5 वर्षो में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर लगभग 370 बार जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। लगभग 8000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसी अनुभव को विस्तार देते हुए, इस बार संभाग स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के प्रकरणों की संभागवार एक साथ सुनवाई की जाएगी। सभी संभागों में जनसुनवाई प्रात: 10 बजे से प्रारंभ की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों के प्रकरण सुनवाई हेतु सूचीबद्ध हैं, उन्हें स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं पूर्व में आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे सुनवाई स्थल पर अपने नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकती हैं। सुनवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग सुनिश्चित किया गया है।
सुनवाई की सघनता को देखते हुए अध्यक्ष नायक ने दो विशेष न्यायपीठों की जिम्मेदारियां तय की हैं जिसमें मुख्य न्यायपीठ का नेतृत्व स्वयं करेंगी व संबंधित संभाग की प्रभारी सदस्य करेंगी। यह पीठ महिला उत्पीडऩ से संबंधित उन गंभीर प्रकरणों की सुनवाई करेगी जहाँ त्वरित निर्णय और आयोग के कड़े हस्तक्षेप की आवश्यकता है। सहायक न्यायपीठ की भूमिका इस पीठ में संभाग की सह-प्रभारी सदस्य एवं आयोग की अन्य सदस्य नेतृत्व करेंगी। सहायक न्यायपीठ मुख्य रूप से एकल पक्षीय समस्याओं और उन प्रकरणों पर केंद्रित रहेगी जहाँ समझौते की गुंजाइश हो। यहाँ काउंसलिंग (परामर्श) के माध्यम से आपसी समझाइश से मामलों का निराकरण किया जाएगा।
9 मार्च 2026 (सरगुजा संभाग)
स्थान- जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर।
शामिल जिला – सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जशपुर। (कुल 101 प्रकरण)
उपस्थिति- अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग सह-प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया एवं सदस्य सुश्री दीपिका शोरी।
10 मार्च 2026 (बिलासपुर संभाग)
स्थान- प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर।
शामिल जिला- बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। (कुल 169 प्रकरण)
उपस्थिति- अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया एवं सदस्य सुश्री दीपिका शोरी।
11 मार्च 2026 (दुर्ग संभाग)
स्थान- प्रेरणा सभाकक्ष, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर, दुर्ग।
शामिल जिला- दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। (कुल 113 प्रकरण)
उपस्थिति- अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं सुश्री दीपिका शोरी।
12 मार्च 2026 (रायपुर संभाग)
स्थान- छ.ग. राज्य महिला आयोग कार्यालय परिसर, शास्त्री चौक, रायपुर।
शामिल जिला- रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी एवं महासमुंद। (कुल 292 प्रकरण)
उपस्थिति- अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सह-प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया, सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं सुश्री दीपिका शोरी।
13 मार्च 2026 (बस्तर संभाग)
स्थान- प्रेरणा सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर।
शामिल जिला बस्तर (जगदलपुर), कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर। (कुल 87 प्रकरण)
उपस्थिति- अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी सुश्री दीपिका शोरी, सह-प्रभारी श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *