Today

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा अपराध: रायपुर संभाग में 510 हत्या, 677 बलवा और 1885 बलात्कार के मामले दर्ज, गृहमंत्री ने दिया जवाब

Report by manisha yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान रायपुर शहर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सवाल पूछा कि रायपुर संभाग में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या, बलात्कार, बलवा, चोरी और डकैती के कितने मामले दर्ज हुए हैं। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर देते हुए आंकड़े पेश किए।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर में बताया कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रायपुर संभाग में हत्या के 510, बलात्कार के 1885, बलवा के 677, चोरी के 6293 और डकैती के 32 मामले दर्ज किए गए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपराध शीर्षअपराध दर्जगिरफ्तारअभियोग पत्रदोषमुक्तन्यायालय लंबित
हत्या51047847526347
बलात्कार1885183218622551294
बलवा67761461525499
चोरी629314691461401149
डकैती323035322

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *