Today

फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आय

Report by manisha yadav

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की श्रीमती बबली यादव ने अपने मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी है। बबली जागृति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से लोन प्राप्त कर कंप्यूटर खरीदा और अपने घर पर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर संबंधी कार्य शुरू किया। इससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी। साथ ही गांव के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने लगी। 

फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आयमुख्यमंत्री श्री
         बबली यादव मशरूम की खेती की शुरुआत की, जिससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी। कृषि आधारित इस कार्य ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इतना ही नहीं, वे पीजी समूह के माध्यम से महुआ खरीदी का कार्य भी कर रही हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। बबली का कहना है कि इन सभी गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपए तक हो जाती है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *