Report by manisha yadav
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की नवंबर 2026 सत्र की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। तय समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राएं 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते है।
परीक्षा और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र अपने नजदीकी मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र से आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित अध्ययन केंद्र में जमा करना होगा।
