Report by manisha yadav
रायपुर। चौबे कालोनी दशहरा मैदान में मंगलवार को भव्य आतिशबाज़ी के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि होंगें।
चौबे कॉलोनी ट्रस्ट के सचिव अनिल तिवारी ने बताया कि पिछले तीस वर्षों से यहां पर रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। श्री तिवारी का कहना है कि राजधानी में डब्ल्यूआरएसएस के बाद सबसे शानदार आतिशबाजी का कार्यक्रम यहां पर होता है। मंगलवार को भी शाम 6:30 बजे से भव्य आतिशबाज़ी शुरू होगा और 7:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इस आयोजन में चौबे कॉलोनी के अलावा आसपास के रहवासी हजारों की संख्या में शामिल होते हैं।
