Today

राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन

Report by manisha yadav

हितग्राहियों को किया समाग्री वितरण
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव- 2026 में  महासमुंद जिले के 16 विभागों द्वारा सफल योजनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्टॉलों का विस्तृत अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री आनंद साहू, श्री महेंद्र सिक्का, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री महेंद्र जैन, सुधा साहू, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
सांसद श्रीमती चौधरी ने प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को सराहते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी महासमुंद की विकास गाथा का जीवंत चित्रण है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 
इस दौरान सांसद श्रीमती चौधरी के हाथों कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को लाभार्थी किट, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में  दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।  जिला पंचायत विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र एवं गृह प्रवेश की सांकेतिक चाबी सौंपी गई। सांसद श्रीमती चौधरी ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं के लाभ और आवश्यकताओं को जाना तथा नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
विभागवार लगाए गए स्टॉल में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने फसल विविधीकरण, समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीदी और कृषक उन्नति योजना, उद्यानिकी विभाग ने पॉलीहाउस में फूलों की खेती, ऑयल पाम और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। पशुधन विभाग ने गौपालन एवं मुर्गीपालन से महिला स्वरोजगार, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को प्रदर्शित किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला पंचायत, पुलिस, परिवहन, खाद्य, वन, मत्स्य पालन, श्रम एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। बिहान समूहों एवं स्थानीय कारीगरों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, कोसा साड़ी, बांस शिल्प, मशरूम उत्पादन और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने निःशुल्क कानूनी सहायता तथा स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना, टीबी मुक्त भारत और निःशुल्क उपचार संबंधी जानकारी दी। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्टॉलों का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *