कालाबाजारी पर शिकंजा: डेढ़ लाख का नकली यूरिया पकड़ा, एक गिरफ्तार
Report by manisha yadav राजनांदगांव। चिचोला थाना क्षेत्र के ग्राम पाटेकोहरा में पुलिस ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का नकली डीईएफ (यूरिया) जब्त किया है। इस दौरान मौके से एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना फरार बताया जा रहा है।…
