Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के पहले दिन के कलेक्शन की शुरुआती रिपोर्ट आ गई है।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज नहीं मिल रहे हैं और न ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पा रही है। आज (25 दिसंबर) क्रिसमस की छुट्टी है, ऐसे में मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि लोग इस फिल्म को देखने थिएटर जाएंगे, लेकिन ‘धुरंधर’ के तूफान ने मेकर्स की प्लानिंग पर पानी फेर दिया है।
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कलेक्शन की शुरुआती रिपोर्ट आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शाम 5 बजे तक 3.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं तीन हफ्तों से लोगों का मनोरंजन करने वाली ‘धुरंधर’ ने आज शाम 5 बजे तक 17.9 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के बारे में
फिल्म की शुरुआत रे (कार्तिक) और रूमी (अनन्या) की मुलाकात से होती है। रूमी एक लेखिका है जो अपनी बुक के लिए रीडर्स ढूंढ रही है। वहीं रे वेडिंग प्लानर होता है। दोनों की मुलाकात क्रोएशिया जाते समय होती है। फिल्म के पहले हाफ में ये दिखाया जाता है कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार कैसे हुआ। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और रूमी अपने अपने बूढ़े पिता (जैकी श्रॉफ), जो पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं, को आगरा में अकेला छोड़कर शादी के बाद रे के साथ अमेरिका नहीं जाना चाहती। इसके बाद क्या होता है, यही बाकी फिल्म की कहानी है।
