धुरंधर फिल्म ने प्राउड के साथ 1000 करोड़ क्लब में लाउड एंट्री कर ली है। यह मूवी का ग्लोबल कलेक्शन है जो कि जियो स्टूडियोज ने शेयर किया है। तीन हफ्ते हो जाने के बाद भी यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
धुरंधर मूवी के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार अचीवमेंट हासिल कर लिया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में मूवी 1000 करोड़ क्लब में आ चुकी है। जियो स्टूडियोज ने एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी फिल्म का कमाई पर नजर रखने वालों के साथ साझा की है। रणवीर सिंह स्टारर मूवी को क्रिसमस हॉलीडे का फायदा मिला। साथ में कई फिल्में रिलीज होने के बाद भी धुरंधर के लिए लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। यहां देखें इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
धुरंधर ने पार किए 1000 करोड़
जियो स्टूडियोज ने पोस्ट किया है, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करते हुए। पोस्टर पर रणवीर सिंह दिख रहे हैं। लिखा है नियमों को फिर से लिखा जा रहा है। 1006.7 करोड़ रुपये के साथ। यह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन है। जिसमें भारत में 789.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ओवरसीज कमाई 217.50 करोड़ है। पोस्टर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्रेकअप भी दिया है।
| हफ्ते | कितने करोड़ रुपये कमाए |
|---|---|
| पहले वीक | 218 करोड़ |
| दूसरे वीक | 261.5 करोड़ |
| 15-20 दिनों में | 160.70 करोड़ |
| क्रिसमस डे (21वें दिन) | 28.20 करोड़ |
| भारत में टोटल नेट बॉक्स ऑफिस | 668.80 करोड़ |
धमाकेदार तीसरा वीक
ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसे अब तक का सबसे बड़ा तीसरा वीक बताया है। उन्होंने ट्वीट किया है,धुरंधर क्रिसमस हॉलीडे पर छाई रही, यह अब तक का सबसे बड़ा तीसरा वीक बन गई है। क्रिसमस पर कई सारी नई फिल्मों की रिलीज ने भी धुरंधर की रफ्तार को जरा भी धीमा नहीं किया। यह फिल्म अभी भी लोगों की निर्विवादित रूप से पहली पसंद है, चौथा वीक शुरू हो गया है और यह अभी भी टॉप चॉइस बनी रहेगी। तरण आदर्श ने वीक 3 में ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में भी कलेक्शन के साथ बताई हैं।
वीक 3 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
| फिल्मों के नाम | कमाई |
|---|---|
| धुरंधर | 189.30 करोड़ |
| पुष्पा 2 हिंदी | 107.75 करोड़ |
| छावा | 84.94 करोड़ |
| स्त्री 2 | 72.83 करोड़ |
| बाहुबली 2 | 69.75 करोड़ |
