Stock Split News: मल्टीबैगर स्टॉक नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) के शेयर कुछ ऐप्स पर 80 प्रतिशत सस्ता दिखा रहा है। इसके पीछे की वजह शेयरों का बंटवारा होना है। कंपनी के शेयर आज एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर रहे हैं।

₹7613 से टूटकर ₹1522 पर आया शेयर, आखिर क्यों एक दिन में 80% सस्ता हुआ स्टॉक

Stock Split News: मल्टीबैगर स्टॉक नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) के शेयर कुछ ऐप्स पर 80 प्रतिशत सस्ता दिखा रहा है। इसके पीछे की वजह शेयरों का बंटवारा होना है। कंपनी के शेयर आज एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो गया है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में किया गया है।

5 हिस्सों में बंटवारा हो गया

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का बंटवारा 5 हिस्सों में किया गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 26 दिसंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

करीब दो प्रतिशत टूटा शेयर

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर गुरुवार को 7613.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। आज कंपनी 80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1522.65 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1491.25 रुपये के लेवल पर आ गया था।

शेयरों में पिछले तीन महीने के दौरान 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.89 प्रतिशत की तेजी आई है। एक साल में यह स्टॉक 9.48 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 105 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

इसी साल नवंबर के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने तब एक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके पहले कंपनी के शेयर जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। कंपनी ने एक शेयर पर 69 रुपये का डिविडेंड दिया था।

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.65 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 45.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *