श्री अरुण कुमार पाण्डे ने रविवार को बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का दौरा

ग्राम विस्थापन एवं संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश’

बलौदाबाजार,प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डे ने रविवार को बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अभयारण्य अंतर्गत पर्यटक ग्राम, रामपुर चारागाह तथा खैरछापर स्थित वनभैंसा बाड़ा का स्थल निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान बारनवापारा अभयारण्य से ग्राम विस्थापन में तेजी लाने एवं जिनका डीज़ीपीएस सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके विस्थापन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने, संरक्षण ढांचे को सुदृढ़ करने तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।इस दौरान कंपोजिट कार्यालय, बारनवापारा में अभयारण्य के दैनिक श्रमिकों एवं बैरियर चौकीदारों को गणवेश किट प्रदान की गई। इसके साथ ही सफारी गाइडों को बाइनाकूलर वितरित किए गए ताकि पर्यटकों को वन्यजीव दर्शन के दौरान बेहतर अनुभव मिल सके और गाइडों द्वारा वन्यजीवों की पहचान एवं जानकारी अधिक प्रभावी रूप से दी जा सके।

निरीक्षण एवं कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए पीसीसीएफ श्री अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि बारनवापारा अभयारण्य जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां संरक्षण, ग्राम विस्थापन, पर्यटन प्रबंधन तथा कर्मचारियों के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को संतुलित रूप से आगे बढ़ाना आवश्यक है।

इस दौरान वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील, अधीक्षक बारनवापारा  कृषानू चन्द्राकार, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक सुश्री श्वेता सिंह,  गुलशन साहू, प्रखर नायक, परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल वर्मा जी, जीवन लाल साहू, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल सुश्री कविता ठाकुर, राहुल उपाध्याय, अतुल तिवारी, सुश्री दीक्षा पाण्डेय,  दीपक कौशिक सहित सभी अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *