हक की मांग: डीएड अभ्यर्थियों का मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले के बाहर प्रदर्शन

Report by manisha yadav

रायपुर : सहायक शिक्षक भर्ती शुरु करने की मांग को लेकर अनशनरत डीएड अभ्यर्थियों ने शुक्रवार की सुबह नया रायपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव किया. इसी बीच पुलिस वहां पहुंची, और डीएड अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया.
डीएड अभ्यर्थियों की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई. पुलिस उन्हें गाड़ियों में बलपूर्वक बिठाकर अलग-अलग जगहों पर छोड़ गई है. इसमें महिला अभ्यर्थी भी थीं. डीएड अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.
डीएड अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में डीएड अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति दी जाए
भर्ती नियमों में किए गए बदलावों की पुनः समीक्षा की जाए
बीएड और डीएड के बीच योग्यता को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जाए
लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से सरकार सीधे संवाद करे
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे योग्य होने के बावजूद बेरोजगारी झेल रहे हैं और बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है. अगर सरकार जल्द फैसला नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *