डॉ अजय सहाय को मिला “डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड

Report by manisha yadav

रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा रायपुर में आयोजित 21वीं
राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में राजधानी रायपुर के सुप्रसिद्ध कंसल्टेंट फिजिशियन प्रो डॉ अजय सहाय को “डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया । स्थानीय बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोवा में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के लगभग ढाई सौ डॉक्टर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विदित हो कि डॉ अजय सहाय अंचल में गरीबों के डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध हैं। वो एक समाज सेवी भी हैं और छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, ट्राइबल्स और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विगत चार दशकों से निस्वार्थ हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वो एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी हैं।अपनी इसी प्रतिभा का उपयोग करते हुए उन्होंने सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों पर केंद्रित अनेक इंफोटेनमेंट प्रोग्राम्स तैयार किए हैं जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रशंसा मिली है।स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्रित और दूरदर्शन की नेशनल चैनल पर प्रसारित धारावाहिक “परिवर्तन” का निर्देशन भी डॉ सहाय ने किया था। डायबीटिज के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उनके द्वारा लिखित व निर्देशित नृत्य नाटिका ” मधुमेह की रामलीला” ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी वाहवाही लूटी है।
चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए डॉ सहाय को सौ से अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *