गरियाबंद में 63 लाख के डायमंड तस्कर को पुलिस ने दबोचा, लाखों की डील से पहले हुआ पर्दाफाश!

Report by manisha yadav

गरियाबंद पुलिस और उनकी स्पेशल टीम ने एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो नहरगांव स्कूल के पास घूम-घूम कर चमकीले पत्थरों के कद्रदान खोज रहा था। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं असली हीरों की। पुलिस ने जब इस तथाकथित कारोबारी की तलाशी ली, तो उसकी जेब से कोई गुटखा या बीड़ी नहीं, बल्कि 34 नग बिना तराश हुए हीरे बरामद हुए। इन हीरों का वजन और चमक देखकर अधिकारियों की आंखें भी चौंधिया गईं, क्योंकि बाजार में इनकी सरकारी इज्जत करीब 63 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।

गरियाबंद में लाखों की डील

गरियाबंद में लाखों की डील के पास चल रही थी हीरों की क्लास

​पकड़े गए महाशय का नाम बंशी शेट्टी है, जिनकी उम्र 50 साल है। डमरू शेट्टी के सुपुत्र बंशी जी पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कालाहांडी (भवानीपटना, धोबीपारा) से बॉर्डर पार कर गरियाबंद पहुंचे थे। उन्हें लगा कि गरियाबंद के नहरगांव स्कूल के पास शायद हीरों के खरीदार घूम रहे होंगे। वे बड़े आराम से ग्राहक ढूंढ रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस ग्राहक की वे तलाश कर रहे हैं, वो असल में पुलिस की स्पेशल टीम का बिछाया गया जाल है।

जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, बंशी जी के सारे समीकरण फेल हो गए। जिन हीरों को बेचकर वे रातों-रात अमीर बनने का ख्वाब देख रहे थे, वो अब पुलिस के मालखाने की शोभा बढ़ा रहे हैं।

माइनिंग विभाग की नाक के नीचे फिर हुआ खेल

​हैरानी की बात यह है कि बॉर्डर पार कर कोई व्यक्ति 34 बिना तराश हुए हीरे लेकर छत्तीसगढ़ में घूम रहा है और हमारे सिस्टम को खबर तक नहीं होती। जब पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल टीम एक्टिव होती है, तब जाकर ऐसे चमकीले रहस्यों से पर्दा उठता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बंशी शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी खातिरदारी शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि हीरों की इस खदान के असली सूत्रधार कौन हैं या फिर हर बार की तरह मामला सिर्फ एक मोहरे की गिरफ्तारी पर ही सिमट जाएगा।

एडिशनल प्रथम दृष्टया हीरे मगर जांच के बाद पृष्टि

गरियाबंद एडिशनल एसपी धीरेन्द्र पटेल ने कहा कि 2 साल में पहली बार इतनी बड़ी में मात्रा में हीरे जैसे देखने वाले 34 नग टुकड़े बरामद किया है इसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा पृष्टि होने के बाद ही इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जाएगा इनका 127 कैरेट वजन है अगर हीरे ही है तो इसकी कीमत लगभग 63 लाख 50 हजार हो सकती है इस कार्यवाही गरियाबंद और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *