मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहभागिता: ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा

Report by manisha yadav

रायगढ़। CM विष्णुदेव साय उत्कल दिवस-वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, ओडिशा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में सम्मिलित हुआ।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि ‘रोटी-बेटी’ के गहरे जुड़ाव से बंधा है। हमारे प्रदेश में बड़ी संख्या में ओड़िया समाज के लोग निवास करते हैं, जो हमारी साझा संस्कृति को और समृद्ध बनाते हैं।

ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विविधता, आपसी सद्भाव और एकता को और सुदृढ़ करते हैं तथा हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। समस्त ओडिशावासियों को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *