कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

Report by manisha yadav

बलोदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने यह फेरबदल विशेष रूप से दो थाना प्रभारियों के रायपुर स्थानांतरण के बाद किया गया, जिससे जिले में नई प्रशासनिक संरचना तैयार की गई है।जारी आदेश के अनुसार, लखेश केंवट को जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है, जो जिले का एक महत्वपूर्ण थाना माना जाता है। वहीं, प्रमोद सिंह को सुहेला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रवीण मिंज को कसडोल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *