Report by manisha yadav
रायपुर। जेठ के महीने में शुक्रवार सुबह से मौसम बारिश ने नगर निगम की जल भराव की समस्या के निपटारे की पोल खोल दी है। रायपुर दक्षिण के कुशालपुर और प्रोफ़ेसर कालोनी की सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इससे जाम की स्थिति रही। वहीं बारिश बंद होते ही भाटागांव बृज के नीचे भी जाम लगा । इसके चलते मंत्रालय, संचालनालय जाने वाली स्टाफ बसें फंसी रहीं। और करीब डेढ़ घंटे से अधिक की देरी से अधिकारी कर्मचारी दफ्तर पहुंच सके।
