यूथ कांग्रेस चुनाव में मोहम्मद अकरम एवं देवदार शेख रफीक बने प्रबल दावेदार

Report by manisha yadav

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में रायपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता मोहम्मद अकरम को कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन और विश्वास प्राप्त हो रहा है। लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज़ को संगठन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे मोहम्मद अकरम को जिला अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

वहीं उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देवदार शेख रफीक को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। संगठन में उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण उनकी दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोहम्मद अकरम एवं देवदार शेख रफीक दोनों ही लंबे समय से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता के कारण युवाओं में उत्साह का माहौल है।

मोहम्मद अकरम ने कहा कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है तो वे युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं देवदार शेख रफीक ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

रायपुर जिले एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक लगातार दोनों नेताओं के समर्थन में आगे आ रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी और अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *