Report by manisha yadav
रायपुर। मौदहापारा सहित रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोडफ़ोड़, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित अन्य आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के दो दर्जन से अधिक मामला दर्ज होने व थाना खमतराई रायपुर में दर्ज धारा 353, 307, 34 भादवि. के प्रकरण में संलिप्त आरोपी संजय रक्सेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। इस बीच उसके कल रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए 6 सालों के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि 6 वर्षों से फरारी काट रहा हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल मौदहापारा पुलिस का स्थायी वारंटी था।
