Report by manisha yadav
खैरागढ़, धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास में ग्रामसभा को सहयोग प्रदान करने के लिए तकनीकी सहयोग, सीएसओ एवं स्थानीय संस्था के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 12 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर, आदिवासी विकास, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रस्तुत कर सकते हैं।
