Today

तिरंगा यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानें कौन से रास्ते बंद

Report by manisha yadav

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 03:00 बजे से रायपुर शहर में दो अलग-अलग तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। दोनों यात्राओं के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं वाहनों के गुजरने के कारण यातायात का दबाव बढ़ने तथा आवागमन प्रभावित होने की संभावना है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा दोनों तिरंगा यात्राओं के सुरक्षित एवं सुगम संचालन तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लान लागू किया जाएगा।

🇮🇳 01. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से भारत माता चौक, गुढ़ियारी तक तिरंगा यात्रा

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में दोपहर 03:00 बजे तिरंगा यात्रा बाइक रैली प्रारंभ होगी, जिसमें लगभग 1500 बाइक शामिल होंगी।

निर्धारित मार्ग:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम → आमापारा → तात्यापारा → रामसागर पारा → राठौर चौक → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → समता कॉलोनी → चौबे कॉलोनी → रामनगर अंडरब्रिज → कर्मा चौक → कबीर चौक → सीएसईबी चौक → भारत माता चौक, गुढ़ियारी।

🇮🇳 02. हरदेवलाल मंदिर, टिकरापारा से शहीद भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा

दोपहर 03:00 बजे हरदेवलाल मंदिर, टिकरापारा से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक, टिकरापारा में समाप्त होगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित मार्ग:
हरदेवलाल मंदिर, टिकरापारा → सिद्धार्थ चौक → कालीबाड़ी चौक → सीएसईबी चौक (बिजली ऑफिस चौक) → श्याम टॉकीज → बुढ़ेश्वर चौक → पुरानी बस्ती थाना → कंकालीपारा चौक → आजाद चौक → राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा → आमापारा चौक → लाखेनगर चौक → सुंदरनगर चौक → मदर्स प्राइड स्कूल → कुशालपुर चौक → प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र → सर्विस रोड → भाठागांव चौक (अंडरब्रिज के पास) → श्री नीलकंठेश्वर मंदिर → दुर्गा चौक, मठपारा → शहीद भगत सिंह चौक, टिकरापारा।

🚦 यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन

दोनों तिरंगा यात्राओं के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा।

* तिरंगा यात्रा के प्रत्येक प्रमुख चौक पर पहुंचने से एक चौक पूर्व आम यातायात को आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
* यात्रा के आगे एवं पीछे यातायात पुलिस बल द्वारा यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
* यात्रा के गुजरने के दौरान संबंधित मार्ग पर कुछ समय के लिए सामान्य आवागमन प्रभावित अथवा नियंत्रित किया जा सकता है।
* दोनों यात्राओं के मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर मौके की स्थिति के अनुसार यातायात को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जाएगा।
* एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता से मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।

📢 आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील
1. दिनांक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 03:00 बजे से दोनों तिरंगा यात्राओं के निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें।
2. आवश्यक कार्य से निकलने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
3. डायवर्सन प्वाइंट एवं चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
4. सड़क पर वाहन खड़ा कर तिरंगा यात्रा देखने अथवा फोटो/वीडियो बनाने से बचें।
5. रैली के बीच वाहन प्रवेश कराने, ओवरटेक करने अथवा असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने से बचें।
6. यात्रा के दौरान धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
7. एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को तत्काल एवं सुरक्षित मार्ग प्रदान करें।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का उद्देश्य तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों के आवागमन को यथासंभव सुगम बनाए रखना है।

नागरिकों से अपील है कि तिरंगा यात्रा के सुरक्षित एवं सफल आयोजन तथा बेहतर यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *