Today

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दंतेवाड़ा दौरा बच्चों से सीधा संवाद कर परखी पढ़ाई और व्यवस्थाएं

Report by manisha yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अंचलों में शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विकासखंड कुआँकोंडा स्थित माध्यमिक शाला कलारपारा (मैलावाड़ा) और विकासखंड कटेकल्याण के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन मोखपाल) का दौरा कर बच्चों से सीधा संवाद साधा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
दौरे की शुरुआत में मंत्री श्री यादव माध्यमिक शाला कलारपारा में सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ पूरी प्रार्थना सुनी। उन्होंने नियमित रूप से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रार्थना आयोजित करने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में उनका व माता-पिता का नाम पूछा, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया। प्राथमिक कक्षाओं में अक्षर ज्ञान व वर्णमाला की स्थिति परखने के साथ ही उन्होंने पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए डिजिटल साधनों और प्रोजेक्टर के उपयोग पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान जब बच्चों ने कक्षा में बैठने के लिए कुर्सी-टेबल तथा जूते-मोजे की आवश्यकता बताई, तो मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *