रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 60 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा प्रदेश संयोजक बी. सी. साहू, सह संयोजक रमाकांत साहू ने संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं समाजहित के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह मनोनयन किया गया।
प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन में विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मनोनयन में सह संयोजक, महामंत्री, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, संगठन सह सचिव, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने पदाधिकारियों की सक्रियता, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण आधार माना है।
इस विस्तार से अधिकारी-कर्मचारी वर्ग की संगठन में भागीदारी को नई मजबूती मिलने तथा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।
……
प्रकोष्ठ का विस्तार से संगठन को मिलेगी मजबूती : बी.सी. साहू
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 60 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू ने कहा, प्रकोष्ठ को विस्तार मिलने से अधिकारी-कर्मचारी वर्ग की संगठनात्मक सहभागिता को मजबूती मिलेगी। नवमनोनित पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, समाजहित में योगदान तथा संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।
यह विस्तार प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक संगठित एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
