Today

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर, उफनती नदियों ने तोड़े तटबंध, बस्तर से लेकर रायपुर तक पानी-पानी, देखिए तस्वीरें

 रायपुर : बंगाल की खाड़ी से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ आए डीप डिप्रेशन के कारण प्रदेश में चार दिनों से अति वर्षा का दौर जारी रहा। बस्तर संभाग में सबसे अधिक बारिश हुई है। इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, मारकंडे, खारुन नदियों अपने तटबंध तोड़ डाले। निचले इलाकों में पानी भर गया।

naidunia_image

महादेव घाट में खारुन नदी पर बना दुर्ग जिले से रायपुर को जोड़ने वाला पुल डूब चुका है, जिससे दोनों जिलों का संपर्क कट चुका है।

जगलपुर रायपुर मार्ग बंद

जगदलपुर से रायपुर का मार्ग बंद हो गया। भिलाई और रायपुर के मार्ग का भी यही हाल है। हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

naidunia_image

महादेव घाट का श्मशान घाट बाढ़ के पानी में डूबा, गेट के ऊपर का हिस्सा ही दिख रहा।

महादेवघाट- अमलेश्वर पुल पर चढ़ा पानी

रायपुर में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेवघाट-अमलेश्वर पुल के ऊपर शनिवार सुबह करीब दो फीट पानी था, जो दोपहर तक चार फीट हो गया। महादेवघाट का हनुमान मंदिर और आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए।

naidunia_image

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते एसडीआरएफ के जवान। 

बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित निकाला

चंदनीडीह के श्रीलंका नगर, डिपरापारा और शक्तिघाट से एनडीआरएफ ने करीब 250 लोगों को सुरक्षित निकाला। भाठागांव में 54 और धरसींवा के चार गांवों से 123 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

दुर्ग में शिवनाथ नदी उफान पर है। करीब दो दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं और 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया।

naidunia_image

गढ़िया पहाड़ से कांकेर शहर के बीच से गुजरती दूध नदी लबालब होने से सर्प की तरह आई नजर।

इंद्रावती ने तोड़ा 50 सालों का रिकार्ड

जगदलपुर में इंद्रावती का जलस्तर 12.20 मीटर तक पहुंच गया, इससे पहले 1973 में यहां का उच्च स्तर 12.15 मीटर रिकार्ड किया गया था नगरनार स्टील प्लांट के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

naidunia_image

धमतरी में बाढ़ के पानी से जोरातराई में बहती हुई कार।– ग्रामीण

naidunia_image

बस्तर में बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते राहत व बचाव दल के कर्मी। – एसडीआरएफ

naidunia_image

बेमेतरा के अमोरा घाट में जल स्तर बढ़ने के बाद का नजारा

naidunia_image

ितांदुला बांध उलट की ओर से छलक उठा, क्षमता से डेढ़ फीट अधिक हुआ जलभराव।

[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *