Today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं रायपुर, कल जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं रायपुर, कल जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची हैं। आज रायपुर वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वे लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

इसके बाद शाम चार बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुवाखाई पर्व पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिसमें लगभग चार हजार युवाओं के जुटने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और रायपुर शहर के चारों विधायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढाई

राष्ट्रपति के प्रवास को ध्यान में रखकर रायपुर पुलिस ने लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को दिनभर आसपास पुलिस बल की तैनाती रही। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचेंगी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति जगदलपुर में सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दोपहर 12.45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध मुरिया दरबार एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, और वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए हैं।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *