
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था और वर्षों पुरानी धार्मिक अभिलाषा को पूरा करने का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का लाभ उठा चुके हैं। योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भी निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं।श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क तीर्थयात्रा की सुविधा
छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। इसी धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में श्री रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2024 को रायपुर संभाग से पहली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। इसके बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के जत्थे अयोध्या धाम के लिए रवाना होते रहे हैं। योजना के तहत राज्य सरकार ने प्रतिवर्ष लगभग 20 हजार नागरिकों को तीर्थयात्रा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ समन्वय किया जाता है। विशेष ट्रेनों और बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा कराई जाती है।3,062 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। योजना के 16वें चरण में जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पंचायतों से 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए रवाना किया जाना है। इससे पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योजना के तहत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।बिलासपुर से 850 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 21 अक्टूबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक और जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। संबंधित विभागों के समन्वय से श्रद्धालुओं की यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के साथ वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का अवसर भी मिलेगा।भक्ति के रंग में रंगा रायपुर स्टेशन
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 19 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। विशेष ट्रेन को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू और रायपुर उत्तर विधायक पुरेंद्र मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों ने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सुखद सफर की कामना की। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, सौमिल रंजन चौबे और रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेजशपुर के 204 श्रद्धालु अयोध्या रवाना
छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 5 अगस्त को जशपुर जिले के 14वें चरण में 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे के साथ जिले से अब तक 2,856 से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कर चुके थे। वहीं, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उस समय प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक रामभक्त इस योजना का लाभ उठा चुके थे। योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन श्रद्धालुओं के आने-जाने, आवास और भोजन सहित यात्रा की आवश्यक व्यवस्थाओं का खर्च वहन करता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के श्रद्धालुओं को भी अयोध्या धाम की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है। छत्तीसगढ़ और अयोध्या के बीच भगवान श्रीराम से जुड़ा सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध इस योजना के माध्यम से और अधिक मजबूत हो रहा है। योजना प्रदेशवासियों की वर्षों पुरानी अयोध्या दर्शन की इच्छा पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।[rashi mandal]
