Today

’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’

बलौदाबाजार-भाटापारा : ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’

लित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरलता और कम समय में उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत लवन की हितग्राही  प्रमिला कोसले को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
प्रमिला कोसले ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र, नगर पंचायत लवन में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे आधार कार्ड में अपना नाम सुधरवाने की प्रक्रिया आसान हो गई। समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली।
हितग्राही प्रमिला कोसले ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *