Today

चक्रवात अर्नब को लेकर अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, तैयारियों का लिया जायजा

Report by manisha yadav

नई दिल्ली/रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चक्रवात अर्नब&प्त3 के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। श्री शाह ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य कर रही हैं। आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी
प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *